PAY MANAGER पर यात्रा भत्ता बिल ऑनलाइन कैसे बनायें?

PAY MANAGER पर यात्रा भत्ता बिल ऑनलाइन कैसे बनायें?

राजकीय कार्य हेतु एक राज्य कार्मिक/अधिकारी को यात्रा करनी पड़ती है। इस यात्रा में होने वाले व्यय के पुनर्भरण हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया अपनानी पड़ती है-

पुनर्भरण हेतु योग्य राजकीय यात्रा।
1. यात्रा राज्यहित में की गई हो।
2. उचित आदेश की अनुपालना में की गई हो।
3. यात्रा हेतु 15 किलोमीटर से अधिक एकतरफा यात्रा की गई हो।

तैयारी।
आप यात्रा हेतु जारी आदेश की प्रति , यात्रा हेतु कार्यमुक्त होने का आदेश तैयार रखे।

प्रक्रिया-
1. इस हेतु आपको सबसे पहले Pay Manager वेबपोर्टल पर जाना पड़ेगा। इस हेतु यू आर लिंक paymanager2.raj.nic.in पर क्लिक करना है।
2. इसके माध्यम से आप यात्रा व्यय पुनर्भरण हेतु अग्रिम कार्यवाही तब कर सकेंगे जब आप को अपनी employee ID व कोड की जानकारी हो।
3. वेबपोर्टल पर अपनी पर्सनल आईडी से लॉगिन करने के पश्चात आप स्क्रीन के लेफ्ट साइड में Employee Corner पर क्लिक करके Employee TA bill को सलेक्ट करे व new bill को सलेक्ट करे।
4. इसके पश्चात आप जब TA BILL sub type
में जाएंगे तो कई ऑप्शन मिलेंगे । आपको नए बिल हेतु TA Bill को सलेक्ट करना है। इसमे आपको यात्रा हेतु आदेश का क्रमांकदिनाँक भरने के बाद प्रपत्र खुलेगा। जिसमे आवश्यक सूचनाए भरी जानी हैं।
5. समस्त रिक्तियों को भरने के पश्चात आप इसका प्रिंट प्राप्त कर ले।
6. इसके पश्चात आप जनरेटेड बिल को अपने कार्यालय/स्कूल को फॉरवर्ड करेंगे। इस हेतु आपको employee corner में employee bill forward को सलेक्ट करना है।
7. फॉरवर्ड करते समय जिस आदेश के तहत यात्रा की थी उस आदेश को अपलोड करना है।
आदेश नही हो तो उस दिन का उपस्तिथि पत्रक अपलोड करना होगा।